हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

NEET UG Counselling 2022: राउंड 1 के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, जानें प्रोसेस

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी आज, 15 अक्टूबर, 2022 से राउंड 1 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2022 च्वाइस फिलिंग शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने NEET UG 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर सीटों के लिए अपनी पसंद जमा कर सकेंगे।

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू में कल, 14 अक्टूबर, 2022 से शुरू होनी थी। हालांकि, एमसीसी ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि राउंड 1 च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है।

NEET UG Counselling 2022 Direct Link

NEET UG Counselling 2022: ऐसे भरें विकल्प

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘यूजी मेडिकल काउंसलिंग’ के टैब पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अपना एनईईटी यूजी आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • अपने डैशबोर्ड पर, चॉइस फिलिंग पोर्टल पर क्लिक करें और अपनी प्राथमिकताएं सबमिट करें
  • वरीयताओं को लॉक करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें
  • भविष्य के संदर्भों के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर, 2022 है। चॉइस लॉकिंग सुविधा दोपहर 3 बजे से 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी। इसके बाद, एमसीसी उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए डेटा को संसाधित करना शुरू कर देगा और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट तैयार करेगा।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें