NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने नीट यूजी 2022 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, NEET UG काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू होंगे।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 07 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- ग्रेजुएट (NEET-UG) के लिए परिणाम घोषित किया। रजिस्टर्ड नीट उम्मीदवार नीट यूजी परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अक्टूबर, 2022 को बंद हो जाएगी। च्वाइस फिलिंग / लॉकिंग विंडो 14 अक्टूबर को खुलेगी और 18 अक्टूबर, 2022 को समाप्त होगी। संबंधित विश्वविद्यालयों / संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा।
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2022 तक की जाएगी और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अक्टूबर, 2022 को जारी किया जाएगा और 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 तक रिपोर्टिंग की जा सकती है।
NEET UG Counselling 2022: राउंड 1 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जिन उम्मीदवारों ने 17 जुलाई, 2022 को एनटीए द्वारा आयोजित नीट 2022 परीक्षा पास कर ली है, वे अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
बता दें NEET UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18.72 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 95 प्रतिशत की उपस्थिति की सूचना मिली थी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
1 day agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
2 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines