NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर में 22 नई सीटें जोड़ी हैं। अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दुर्ग (Chhattisgarh) में जोड़ी गई हैं।
एमसीसी के नोटिस के अनुसार, सीसीएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (Institute Code- 200612) ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में दो सीटें, ओबीसी की छह सीटें, एससी में तीन सीटें, एसटी के लिए एक सीट और एमबीबीएस कार्यक्रम की अनारक्षित श्रेणी के लिए 10 सीटें जोड़ी हैं।
एमसीसी के एक बयान में कहा गया है, “MCC को सीसीएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दुर्ग से नई सीटों के बारे में जानकारी मिली है, जो यूजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर की शुरुआत से पहले कॉलेजों द्वारा योगदान नहीं दी जा सकती थी क्योंकि एनएमसी से एलओपी 9 नवंबर, 2022 को प्राप्त हुए थे। इसलिए, सक्षम प्राधिकारी ने उम्मीदवारों के व्यापक हित के लिए यूजी काउंसलिंग 2022 (NEET UG Counselling 2022) के राउंड 2 के सीट मैट्रिक्स में नई एमबीबीएस सीटों को शामिल करने का निर्णय लिया है।”
इस कॉलेज में 22 MBBS सीटें बढ़ी
इससे पहले 7 नवंबर को एमसीसी ने एक नोटिस में कहा था कि सीसीएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दुर्ग की 22 एमबीबीएस सीटें वापस ले ली गई हैं क्योंकि नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCC) ने संस्थान की मान्यता रद्द कर दी है। उम्मीदवार जो एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022 आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे 13 नवंबर (सुबह 8 बजे) तक रीसेट रजिस्ट्रेशन विकल्प चुन सकते हैं।
NEET UG राउंड 2 काउंसलिंग (NEET UG 2022 Counselling) रजिस्ट्रेशन लिंक 13 नवंबर, 2022 (सुबह 10 बजे) तक उपलब्ध है। च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग विंडो भी कल तक के लिए उपलब्ध हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया पर विचार करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय (13 नवंबर की दोपहर 12 बजे) से पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
2 days agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
5 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
6 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
8 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines