NEET UG Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट यूजी परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की ओएमआर रिस्पांस शीट जारी कर दी गई है। इसकी आंसर-की भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके आज शाम तक जारी होने की उम्मीद है।

एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र जारी होने के बाद यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

NEET UG Answer Key 2023: आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर NEET UG Answer Key 2023 की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए पेज पर अपना एप्लिकेशन और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें ।

– अब आपकी आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा कुल 513 केंद्रों पर हुई थी। इस साल परीक्षा के लिए लगभग 20.87 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इस परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों को इस पर आपत्ति भी दर्ज करने का समय दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। ये पोसेस समाप्त होने के बाद नीट यूजी के नतीजे आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ