NEET UG 2026 Re-Exam Important Documents: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा से पहले जरूरी तैयारी करना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि इस दौरान एक छोटी से भी गलती, परीक्षा देने में बड़ा रुकावट बन सकती है. NEET की परीक्षा को लेकर टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचेंगे. किसी भी अनिवार्य दस्तावेज की कमी होने पर उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती यानी उन्हें केंद्र में प्रवेश ही नहीं मिलेगा. इससे न सिर्फ साल बर्बाद होगा, बल्कि आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी जरूरी कागजात व्यवस्थित करके तैयार रखें ताकि आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: SSC Delhi Police Final Answer Key 2026 Out: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO/TPO
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
- NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को ये जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा:
- प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड, जिस पर आवेदन में इस्तेमाल की गई हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लगी हो.
- एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, जो उपस्थिति पत्रक के लिए उपयोग होगी.
- एक पोस्टकार्ड साइज (4×6 इंच) रंगीन फोटो, सफेद बैकग्राउंड के साथ.
- सरकार द्वारा जारी कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र.
- PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो).
- इन दस्तावेजों को साफ और सुरक्षित फोल्डर में रखना बेहतर रहेगा, ताकि कोई भी दस्तावेज गिरे न.
कौन-कौन से पहचान पत्र होंगे मान्य?
- पहचान सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को मूल और वैध फोटो आईडी साथ रखना अनिवार्य है. स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों में शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- डिजिलॉकर आईडी
- APAAR ID
ध्यान रखें कि फोटोकॉपी, धुंधले प्रिंट या एक्सपायर हो चुके पहचान पत्र स्वीकार नहीं किए जा सकते, ऐसा करने पर आपको केंद्र में प्रवेश ही नहीं मिलेगा. इसलिए परीक्षा से पहले दस्तावेज की वैधता एक बार जरूर जांच लें.
फोटो और आपकी जानकारी मिलाना क्यों है जरूरी?
परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए फोटो और पहचान की जांच की जाती है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी, नाम, जन्म तिथि और फोटो को पहले ही जांच लें. अगर कोई अंतर दिखाई देता है तो समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना बेहतर होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परीक्षा के दिन तनाव का कारण बन सकती है.
एग्जाम डे पर इन बातों का रखें खास ध्यान
21 जून को परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले सभी दस्तावेज और एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर से चेक करें. सभी दस्तावेज एक जगह रखें, समय से पहले केंद्र पहुंचें और किसी भी जरूरी कागज को घर पर भूलने से बचें. परीक्षा के दिन जल्दबाजी से बचने के लिए एक रात पहले ही बैग तैयार कर लेना समझदारी होगी. सही तैयारी न सिर्फ आपका समय बचाएगी बल्कि परीक्षा के दिन आत्मविश्वास भी बनाए रखेगी. इन सबके बीच इस बात का जरूर ध्यान रखें कि परीक्षा अगर मन मुताबिक न जाएं, तो तनाव नहीं लेना है, बल्कि बेहतर भविष्य के लिए और मेहनत करनी है, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है आपकी थोड़ी और मेहनत अगली परीक्षा में सबसे अच्छा मार्कस दिलाकर बेहतरीन और मन चाहे कॉलेज में एडमिशन दिला दे.
यह भी पढ़ें: UGC NET Admit Card Out: यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर हुआ जारी,
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
6 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
8 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
9 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines