नीट-यूजी 2026 रद्द होने के बाद देश भर में आक्रोश फैल गया है। दिल्ली में छात्र संगठनों ने परीक्षा सुरक्षा में चूक को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं राजस्थान में जांच एजेंसियों ने अब तक 45 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। परीक्षाओं में बार-बार होती इन गड़बड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि लाखों अभ्यर्थियों के मानसिक दबाव और भविष्य की अनिश्चितता को भी बढ़ा दिया है।
नीट-यूजी 2026 रद्द होने के बाद एनटीए (NTA) ने पुष्टि की है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। राहत की बात यह है कि छात्रों को न तो नया आवेदन करना होगा और न ही कोई अतिरिक्त फीस देनी होगी; पुरानी फीस भी वापस की जाएगी। पहले से चुने गए केंद्र और पंजीकरण डेटा मान्य रहेंगे। एनटीए ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए यह फैसला कड़ा लेकिन जरूरी था।
नीट दोबारा परीक्षा (Re-exam) से जुड़ी 5 बड़ी बातें-
कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं: पुराने आवेदकों का डेटा सीधे ‘Carry Forward’ किया जाएगा।
फीस रिफंड: छात्रों द्वारा पहले भरी गई फीस बोर्ड रिफंड करेगा और री-एग्जाम पूरी तरह नि:शुल्क होगा।
पुराने परीक्षा केंद्र: आपकी चॉइस के पुराने एग्जाम सेंटर ही मान्य रहेंगे।
नया एडमिट कार्ड: परीक्षा की नई तारीखों के साथ New Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
तारीख की घोषणा: ‘Re-NEET 2026’ की तारीखें जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में होने की संभावना है।
महत्वपूर्ण सूचना: छात्र किसी भी फर्जी नोटिस से बचने के लिए केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ही भरोसा करें।
---विज्ञापन---
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक का खुलासा तब हुआ जब सीकर के एक हॉस्टल ऑपरेटर ने 3 मई की परीक्षा के बाद प्रसारित ‘गेस पेपर’ का मिलान असली पेपर से किया। जांच में जीव विज्ञान (Biology) और रसायन विज्ञान (Chemistry) के सभी 135 प्रश्न हूबहू मिलने पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद एनटीए और सीबीआई ने इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने और सीबीआई जांच के आदेश के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुप्पी ने विवाद को और गहरा दिया है। जब पत्रकारों ने पेपर लीक और 22 लाख छात्रों के भविष्य को लेकर उनसे सवाल पूछे, तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। विपक्ष और छात्र संगठन अब इस खामोशी को लेकर सरकार की जवाबदेही पर कड़े सवाल उठा रहे हैं।
---विज्ञापन---
नीट-यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक आरोपों के बाद इसे आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है। 22 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा को लेकर एनटीए (NTA) ने स्थिति स्पष्ट की है।
नीट-यूजी 2026 क्यों रद्द की गई?
3 मई को आयोजित परीक्षा को केंद्रीय एजेंसियों और कानून प्रवर्तन जांच के आधार पर रद्द किया गया है। जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग हुई थी, जिससे परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई।
क्या दोबारा परीक्षा होगी?
हाँ, NEET UG 2026 दोबारा आयोजित की जाएगी। एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Re-exam’ की नई तारीखों की घोषणा करेगा।
रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्रों का क्या होगा?
कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं: छात्रों को दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
पुराना डेटा मान्य: वर्तमान उम्मीदवारी और चयनित परीक्षा केंद्र री-टेस्ट के लिए मान्य रहेंगे।
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी।
क्या नए एडमिट कार्ड जारी होंगे?
हाँ, नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद NEET UG 2026 के नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पुराने एडमिट कार्ड री-टेस्ट के लिए मान्य नहीं होंगे।
क्या इस मामले की जांच हो रही है?
हाँ, सरकार ने इस पेपर लीक मामले की CBI जांच के आदेश दिए हैं। राजस्थान पुलिस की SOG और अन्य एजेंसियां पहले से ही इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में जुटी हैं।
अपडेट कहां चेक करें?
छात्र केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जारी नोटिस पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें।
राहुल गांधी ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे ‘भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था’ की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों की मेहनत, माता-पिता के त्याग और उनके सपनों को पेपर माफिया और सरकारी लापरवाही ने कुचल दिया है। गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘अमृतकाल’ युवाओं के लिए ‘विषकाल’ बन गया है, जहां तकदीर परिश्रम से नहीं बल्कि पैसे और पहुंच से तय हो रही है।
---विज्ञापन---
नीट-यूजी 2026 के रद्द होने पर राजीव शुक्ला ने दुख व्यक्त करते हुए इसे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल बताया है। उन्होंने कहा कि एनटीए (NTA) की बार-बार की विफलताओं, तकनीकी खामियों और पेपर लीक ने ईमानदार छात्रों के सपनों और वर्षों की मेहनत को गहरी चोट पहुंचाई है। शुक्ला ने एनटीए पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान स्वरूप में यह एजेंसी ‘नो ट्रस्ट एजेंसी’ बन चुकी है।
NEET 2026 being cancelled due to paper leak is deeply unfortunate and raises serious questions about the credibility of the examination system.
For millions of students, NEET is not just an exam — it is years of hard work, sacrifice, discipline, and dreams of becoming doctors.…
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) May 12, 2026
नीट पेपर लीक मामले की जांच अब महाराष्ट्र के नाशिक तक पहुंच गई है। राजस्थान पुलिस और अन्य एजेंसियों ने नाशिक से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, इसी स्थान से पेपर प्रिंट होने की आशंका जताई जा रही है, जो इस बड़े नेटवर्क का मुख्य केंद्र हो सकता है।
---विज्ञापन---
नीट-यूजी पेपर लीक की जांच में राजस्थान, केरल और दिल्ली के बीच गहरा कनेक्शन सामने आया है। आरोपों के अनुसार, सीकर के एक कोचिंग संचालक और राकेश नामक व्यक्ति ने महज 30,000 रुपये में पेपर बेचा। लालच और आपसी विवाद के चलते इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।
राहुल गांधी ने नीट परीक्षा को ‘नीलामी’ बताते हुए कहा कि परीक्षा से 42 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर बिक रहे थे। उन्होंने दुख जताया कि 22 लाख बच्चों की साल भर की मेहनत एक रात में नीलाम हो गई, और पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक होने का गंभीर आरोप लगाया।
---विज्ञापन---
नीट-यूजी पेपर लीक पर अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरते हुए इसे ‘मिलीभगत’ और ‘राजनीतिक संरक्षण’ का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार परीक्षा ठीक से नहीं करा सकती, वह देश क्या चलाएगी? केजरीवाल ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
नीट-यूजी पेपर लीक आरोपों के बाद चिकित्सा जगत में आक्रोश है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने ट्वीट कर तत्काल जवाबदेही और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए संस्था ने चुप न बैठने का संकल्प लिया है।
---विज्ञापन---
NEET UG 2026 Exam Cancelled Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. यह कदम राजस्थान सहित कई राज्यों में पेपर लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों के आरोपों के बाद उठाया गया है. एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए परीक्षा को रद्द करना बेहद जरूरी था. इस फैसले से देश भर के करीब 26 लाख छात्रों की मेहनत पर फिलहाल पानी फिर गया है और अब उन्हें दोबारा इस कठिन परीक्षा की तैयारी करनी होगी.
---विज्ञापन---
जल्द घोषित होगी नई तारीख
परीक्षा की नई तारीखों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी बेचैनी है. एनटीए के मुताबिक दोबारा परीक्षा का पूरा शेड्यूल, एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और अपुष्ट खबरों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखें क्योंकि नई तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है. इस फैसले के बाद छात्रों में नाराजगी तो है, लेकिन निष्पक्ष जांच की उम्मीद भी जगी है.
---विज्ञापन---
सीबीआई के हवाले हुई पूरी जांच
परीक्षा में हुई धांधली की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है. 8 मई को जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह पाया गया कि परीक्षा की निष्पक्षता से समझौता हुआ है. अब सीबीआई यह पता लगाएगी कि इस पेपर लीक नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं और क्या एनटीए के भीतर से भी किसी की मिलीभगत थी. एजेंसी ने जांच में पूरा सहयोग देने का वादा किया है और सभी जरूरी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए गए हैं. सरकार का लक्ष्य इस घोटाले के पीछे शामिल मास्टरमाइंड्स को बेनकाब करना है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
---विज्ञापन---
दोबारा परीक्षा के लिए नहीं देनी होगी कोई फीस
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, लेकिन छात्रों को इसके लिए किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं झेलनी होगी. दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन करने या कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देने की जरूरत नहीं है. पुराना रजिस्ट्रेशन ही मान्य रहेगा और पहले जमा की गई फीस के आधार पर ही छात्र फिर से परीक्षा दे सकेंगे. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के पुराने विकल्प भी मान्य रहने की उम्मीद है. एनटीए अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके इस पूरी प्रक्रिया को दोबारा पूरा करेगा, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े.
---विज्ञापन---
नीट यूजी 2026 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए न्यूज 24 से जुड़े रहें....
---विज्ञापन---