NEET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2023 के बजाय 15 अप्रैल, 2023 है। इच्छुक लोग अपना ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जमा कर सकते हैं।
आपको बता दें कि नीट यूजी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल, 2023 को फिर से शुरू की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी, जो आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए फिर से एप्लिकेशन विंडो खोली गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे गाइडलाइंस पढ़कर फटाफट आवेदन कर दें।
इन चीजों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों अभी से सलाह है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद जरूर डाउनलोड करें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटो आईडी और आधार कार्ड भी लेकर जाना होगा। एग्जाम की गाइडलाइंस एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
NEET UG 2023: ऐसे जल्द करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और उसी की एक प्रति अपने पास रखें।
7 मई 2023 होगी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 2023 7 मई, 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पहली पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरे भारत के साथ-साथ भारत के बाहर के शहरों में लगभग 499 शहरों में पेपर और पेन मोड में एक आम प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर एक सप्ताह पहले तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलडो करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines