NEET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 6 अप्रैल रात 11:50 बजे तक का समय है।
NEET 2023 Exam Date
NTA ने पहले ही वर्ष 2023 से 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, NEET UG 2023 परीक्षा 07 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। हर साल 16 लाख से अधिक छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी।
जानें योग्यता
पिछले साल, NTA ने NEET UG परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा को हटा दिया था। हालांकि, सभी कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के वर्ष के दौरान उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
NEET UG परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को मुख्य विषयों के रूप में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी या बायो-टेक्नोलॉजी और इंग्लिश के साथ 10+2 परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए। कोई भी अन्य जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।
और पढ़िए – CBSE Board Exam 2023: 12वीं मैथ्स की परीक्षा कल, आखिरी समय में इन पेपर्स को जरूर करें हल
रजिस्ट्रेशन फीस
- जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स: 1,600 रुपये + जीएसटी
- भारत के बाहर के स्टूडेंट्स: 8,500 रुपये + जीएसटी
- जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के स्टूडेंट्स: 1,500 रुपये + जीएसटी
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर कैटेगरी के स्टूडेंट्स: 900 रुपये + जीएसटी
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें
NEET UG 2023: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
- NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
17 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
10 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines