NEET UG 2023 Notification: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) जल्द ही नीट यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद NTA नीट यूजी आवेदन तिथियां उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगी। उम्मीदवार नीट की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in के माध्यम से यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NTA NEET परीक्षा 7 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विभिन्न MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS, BHMS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन शुल्क
- जनरल / अनरिजर्वड – 1600 रुपये
- 2. ईडब्ल्यूएस / ओबीसी – 1500 रुपये
- 3. एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / थर्ड जेंडर – 900 रुपये
और पढ़िए –IGNOU PhD Admission 2023: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें चेक
यहां देखें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- वे उम्मीदवार जो अपने मुख्य विषय के रूप में बायोलॉजी के साथ साइंस स्ट्रीम में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं या पास कर चुके हैं, वे NEET UG 2023 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- ओपन-कैटेगरी के छात्रों के पास इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं में 50% या उससे अधिक अंक होने चाहिए, जबकि रिजर्वड कैटेगरी के छात्रों के पास इंटरमीडिएट में 40% या उससे अधिक अंक होने चाहिए।
नीट यूजी 2023 का सिलेबस
- बॉटनी – परीक्षा में बॉटनी पर 180 अंकों के 50 प्रश्न होंगे
- जूलॉजी – परीक्षा में 180 अंकों के लिए जूलॉजी पर 50 प्रश्न होंगे
- फिजिक्स – इस परीक्षा में फिजिक्स के 50 सवाल 180 अंकों के होंगे
- केमेस्ट्री – परीक्षा में 180 अंकों के लिए केमेस्ट्री पर 50 प्रश्न होंगे
NEET UG 2023:ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर पर, ‘NEET UG 2023 Registrations Link’ (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
- आपका फॉर्म जमा होगा जाएगा, आगे के लिए पेज डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines