NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, (MCC) कल 20 जुलाई, 2023 को नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी। जो उम्मीदवार काउंसलिंग सत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 22 जुलाई से 26 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी 27 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक किया गया। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 29 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार एमसीसी पोर्टल पर 30 जुलाई, 2023 तक डाक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। अलॉटेड संस्थानों में रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2023 तक की जा सकती है। कॉलेज या संस्थान 5 और 6 अगस्त 2023 को उम्मीदवारों द्वारा साझा किए गए डेटा को वेरीफाई करेंगे। जिन उम्मीदवारों ने NEET UG परीक्षा पास की है, वे काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
NEET UG 2023 Counselling: ऐसे करें रजिस्टर
- MCC की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और खाते में लॉग इन करें।
- एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
- नीट यूजी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड।
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- जन्मतिथि प्रमाणपत्र (10वीं पास प्रमाणपत्र)
- योग्यता प्रमाणपत्र (12वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
17 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
19 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines