Niharika Gupta
Read More
NEET UG Seat Allotment Result 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज NEET UG 2022 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे वे अपने अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। छात्रों को रिपोर्टिंग के लिए 12 नवंबर 2022 से 18 नवंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा। नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से छात्र सीट अलॉटमेंट का स्टेटस देख पाएंगे।
हाल ही में, एमसीसी ने उन नई सीटों की सूची जारी की, जिन्हें एमबीबीएस कोर्सेज के राउंड 2 यूजी काउंसलिंग में जोड़ा गया है। इन सीटों को बाद में जोड़ा गया क्योंकि पहले दौर की शुरुआत से पहले कॉलेज उनका योगदान नहीं दे सके।
एमसीसी (MCC) फाइनल सीट अलॉटमेंट की घोषणा से पहले संभावित रूप से एक प्रोविजनल राउंड -2 सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर सकता है। काउंसलिंग कमेटी उम्मीदवारों को दूसरे राउंड नीट यूजी 2022 के प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर देगी। ऑपत्तियों पर ही विचार कर फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस बार एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित कर रही है। नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग आदि कोर्स में छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।