NEET UG 2022 Result: नीट यूजी 2022 का रिजल्ट घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक और टॉपर्स के नाम
Edited By Siddharth Sharma

NEET UG 2022 Result
Edited By Siddharth Sharma

NEET UG 2022 Result
NEET UG 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट (NEET 2022 Result) जारी कर दिया गया है।
NEET 2022 Result: नीट यूजी का रिजल्ट सबसे पहले यहां करें चेक
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का स्कोर एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
NEET UG 2022 Toppers: इन छात्रों ने किया टॉप
नीट यूजी 2022 के रिजल्ट में राजस्थान की तनिष्का (ओबीसी केटेगरी) ने 715 अंक लाकर बाज़ी मारी। वहीं दूसरे नंबर पर वत्स आशीश बन्ना रहे।
NEET UG 2022 Result: नीट 2022 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर NEET UG 2022 Result पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन देश भर में 17 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 17 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग समेत कई गाइडलाइंस का सख़्ती से पालन किया गया था।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: