NEET UG 2022 Counselling: नीट यूजी मॉप-अप राउंड 2 का प्रोविजनल रिजल्ट जारी, आज इस समय आएगी फाइनल लिस्ट

NEET UG 2022 Mop-Up Round Result

NEET UG 2022 Mop-Up Round Result

NEET UG 2022 Mop-Up Round Provisional Result: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) के दूसरे मॉप-अप राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट– mcc.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2022 मॉप-अप राउंड 2 रिजल्ट देख सकते हैं। एमसीसी आज, 4 जनवरी, 2023 को फाइनल परिणाम घोषित करेगा।

उम्मीदवार 4 जनवरी को सुबह 11 बजे तक डीजीएचएस के एमसीसी को परिणाम में विसंगति (यदि कोई हो) की सूचना दे सकते हैं। एमसीसी ने एक बयान में कहा, अनंतिम परिणाम में अलॉटेड सीट और फाइनल परिणाम को न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती है।

NEET UG 2022 Mop-Up Round Provisional Result: ऐसे करें चेक

  • MCC की आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर जारी होगा।
  • परिणाम पीडीएफ की जांच करें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

इन तारीखों में करना होगा रिपोर्ट

नीट यूजी 2022 मॉप-अप राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 4 जनवरी से 8 जनवरी, 2023 के बीच सीट की पुष्टि के लिए अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ