NEET UG 2022 Counselling: मोप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

NEET UG 2023 Counselling

साल 2024 में नीट एग्जाम में कथित पेपर लीक को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। फाइल फोटो

विज्ञापन

neet ug counselling 2022 mop up round: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी 2022 काउंसलिंग मोप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कुछ देर में जारी करेगी। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

उम्मीदवार 4 जनवरी से 8 जनवरी, 2023 तक कॉलेज को रिपोर्ट कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

Advertisment

NEET UG 2022 Counselling: मोप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2022 काउंसलिंग मॉप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बीडीएस / बीएससी (नर्सिंग) सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 9 जनवरी से 10 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा। परिणाम 11 जनवरी, 2023 को जारी होगा और अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग 12 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ