---विज्ञापन---

शिक्षा

NEET UG 2022 Answer Key: नीट 2022 की आंसर की को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट, इस दिन तक होगी जारी

NEET UG 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट यूजी 2022 (NEET UG 2022) खत्म हो चुकी है। इस परीक्षा में 17 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के खत्म होते ही छात्रों को इसकी आंसर की (NEET UG 2022 Answer Key) का बेसब्री से इंतजार […]

NEET UG 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट यूजी 2022 (NEET UG 2022) खत्म हो चुकी है। इस परीक्षा में 17 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के खत्म होते ही छात्रों को इसकी आंसर की (NEET UG 2022 Answer Key) का बेसब्री से इंतजार है। इन्हीं छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा जल्द ही इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जा सकती है।

इस परीक्षा की आंसर की जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अगस्त के पहले हफ्ते में जारी कर दी जा सकती है। एनटीए द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी और उसके बाद छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिसके बाद फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी।

---विज्ञापन---

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इस परीक्षा की आंसर की चेक कर सकते हैं। छात्र एक बार जारी होने के बाद नीचे दी गई लिंक से भी इसकी आंसर की चेक कर सकते हैं।

NEET 2022 Answer Key: नीट परीक्षा की आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

---विज्ञापन---

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर NEET UG 2022 Answer Key पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– अब आपकी आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

NEET UG 2022 Answer Key: नीट यूजी 2022 की आंसर की देखने के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Feb 26, 2022 06:04 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola