---विज्ञापन---

शिक्षा

NEET UG 2022 Answer Key: नीट 2022 की आंसर-की आज हो सकती है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

NEET UG 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की आंसर की आज जारी की जा सकती है। इस परीक्षा की आंसर की को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया […]

NEET UG 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की आंसर की आज जारी की जा सकती है। इस परीक्षा की आंसर की को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आज जारी की जा सकती है।

बता दें एनटीए पहले प्रारंभिक आंसर-की जारी करेगा और उसके बाद अंतिम आंसर-की और परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को समय दिया जाएगा।इस साल 18 लाख से अधिक छात्रों ने UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है।

---विज्ञापन---

NEET UG 2022 Answer Key: आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर NEET UG 2022 Answer Key पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– अब आपकी आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

---विज्ञापन---

NEET UG 2022 Answer Key: आंसर की पर ऐसे दर्ज कर पाएंगे आपत्ति

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– उसके बाद नए पेज पर आंसर की आ जाएगी।
– अब जिस सवाल पर अपको आपत्ति है उस पर क्लिक करें।
– अब आपनी आपत्ति दर्ज करें और 200 रुपए शुल्क भरें।
– इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

---विज्ञापन---

(lapeerhealth)

First published on: Aug 21, 2022 12:51 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola