Niharika Gupta
Read More
NEET SS Result 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) आज, 15 सितंबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2022) के परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – nbe.edu.in के माध्यम से NEET SS 2022 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम के साथ, NBE द्वारा NEET SS 2022 मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। नीट एसएस 2022 का परिणाम 32 सुपर स्पेशियलिटी के लिए घोषित किया गया है। NEET SS 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
विभिन्न ग्रुप के लिए परीक्षा 1 और 2 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। एनईईटी-एसएस 2022 में उपस्थित होने के लिए पात्रता के निर्धारण के लिए योग्यता MD/ MS/DNB ब्रॉड स्पेशियलिटी योग्यता के लिए कट ऑफ अंक भी 15 सितंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।
शैक्षणिक सत्र की अवधि 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगी और छात्रों को प्रवेश या शामिल होने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 तक है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।