Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
NEET SS 2022 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने NEET SS परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने NEET SS परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।
NEET SS 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परिणाम के साथ, NBE द्वारा NEET SS 2022 मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। नीट एसएस 2022 का परिणाम 32 सुपर स्पेशियलिटी के लिए घोषित किया गया है। परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा जो कि मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
नीट एसएस 2022 रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
NEET SS 2022 Result: इन स्टेप्स से करें चेक
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने 1 और 2 सितंबर, 2022 को दो भागों में NEET SS 2022 परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा पूरे भारत में 156 संस्थानों में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) और मास्टर ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच) सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।