NEET UG Result 2023: जानें कब आएगा नीट-यूजी का रिजल्ट क्या हो सकती है रैंक, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Niharika Gupta

NEET Result 2023
Edited By Niharika Gupta

NEET Result 2023
NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG 2023) के परिणाम जारी करेगी। प्रोविशनल आंसर-की पर आपत्तियां उठाने की विंडो 6 जून को बंद कर दी गई थी और इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
नीट परिणाम के साथ, एनटीए ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम की लिस्ट और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की भी घोषणा करेगा। स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, ऑल इंडिया रैंक और अन्य जानकारी दी गई होंगी। जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को इस शैक्षणिक वर्ष के अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए नीट यूजी में न्यूनतम 50 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी का रिजल्ट अगले हफ्ते में जारी किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में ऑफिशियल कंफॉर्मेशन नहीं आई है।बता दें नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था, जिसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट ने भाग लिया था। नीट यूजी 2023 का आयोजन देश के भीतर लगभग 500 और बाहर 14 शहरों में किया गया था।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET रैंक के आधार पर 15% ऑल इंडिया कोटा और 85% स्टेट कोटा के लिए NEET UG काउंसलिंग 2023 आयोजित करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: