NEET Result 2022 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कुछ देर में नीट रिजल्ट जारी करने वाला है। एनटीए ने कहा था कि रिजल्ट 7 सितंबर 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है। नीट यूपी परीक्षा 2022 में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि NEET UG Result 2022 के साथ ही एनटीए की ओर से परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। वर्तमान में, 18 लाख से अधिक छात्र NEET 2022 परिणाम जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था जिसमें कुल 18,72,343 उम्मीदवार शामिल हुए थे। उम्मीदवारों को लंबे समय से एग्जाम रिजल्ट और स्कोरकार्ड का इंतजार है जो आज खत्म होने जा रहा है। नीट-स्नातक परीक्षा देश के बाहर 14 शहरों सहित कुल 497 शहरों में 3,570 केंद्रों पर 17 जुलाई को आयोजित की गई थी।
NEET UG 2022 Result: नीट 2022 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद नए पेज पर NEET UG 2022 Result पर क्लिक करें।
- उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
NEET UG परिणाम में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को NEET काउंसलिंग सेशन में भाग लेना होगा जोकि 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित किया जाएगा। राज्य कोटे की 85% सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित राज्य के परामर्श अधिकारियों द्वारा आयोजित की जाएगी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines