NEET PG

NEET-PG एग्जाम को लेकर ताजा अपडेट, अब 4200 नहीं साढ़े 3 हजार देने होंगे, सरकार का बड़ा फैसला

NEET PG Entrance Exam Fees Update: साल 2024 में नीट एंट्रेस एग्जाम के लिए अप्लाई करने वालों को कम फीस देनी होगी। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पढ़ें ताजा अपडेट…

NEET PG Entrance Exam Fees Latest Update: नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने आवेदन फीस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल फीस में कटौती की गई है। साल 2024 में एंट्रेस एग्जाम के लिए अप्लाई करते समय आवेदकों को कम फीस देनी पड़ेगी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) मेडिकल कोर्स के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET-PG) एग्जाम देने वाले आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। बोर्ड की तरफ से फीस में कटौती संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

अब कितनी होगी आवेदन फीस?

नए आदेशों के अनुसार, NEET-PG एंट्रेस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की फीस में करीब 750 रुपये की कटौती हुई है। अब आवेदक को 3500 रुपये फीस देनी होगी। साल 2013 में जनरल और OBC कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 3750 रुपये थी, जिसे 2021 में बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन

2021 में आवेदकों से 4250 रुपये फीस वसूली गई, लेकिन अब जनवरी 2024 में इस फीस को घटा दिया गया है। अब आवेदकों को सिर्फ 3500 रुपये देनें होंगे। 2013 में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और PWD कैंडिडेट्स को 2750 रुपये फीस देनी होती थी, जो 2021 में बढ़कर 3250 हो गई थी, लेकिन अब जनवरी 2024 में इसे भी घटाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन

इस साल कब होगा एग्जाम?

ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल NEET PG एंट्रेस एग्जाम 7 जुलाई 2024 को होगा। पहले एग्जाम मार्च में होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से एग्जाम जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। NEET UG के लिए एग्जाम 5 मई 2024 को होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस फरवरी महीने में शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

इस समय NEET MDS 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी है। एग्जाम 18 मार्च 2024 को होगा। एडमिट कार्ड 13 मार्च तक जारी हो जाएंगे। रिजल्ट 15 अप्रैल के बाद जारी किया जाएगा। बोर्ड ने युवाओं से अपील की है कि कड़ी प्रतियोगिता होगा, इसलिए हाड़ तोड़ मेहनत करें। कट ऑफ काफी हाई जाने के आसार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ