---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

NEET PG Counselling 2022: राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द ऐसे करें अप्लाई

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसिल कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी काउंसलिंग 2022 (NEET PG Counselling 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज समाप्त हो रहे हैं। इस काउंसलिंग के लिए जिन भी उम्मीदवारों को अप्लाई करना है वे आधिकारिक […]

---विज्ञापन---

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसिल कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी काउंसलिंग 2022 (NEET PG Counselling 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज समाप्त हो रहे हैं।

इस काउंसलिंग के लिए जिन भी उम्मीदवारों को अप्लाई करना है वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर भी क्लिक करके सीधे आवेदन कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक च्वाइस फिलिंग या लॉकिंग सुविधा 25 सितंबर, 2022 को बंद हो जाएगी। संबंधित विश्वविद्यालयों / संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 23 से 24 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। सीट आवंटन प्रक्रिया 26 से 27 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। और पहला सीट आवंटन परिणाम 28 सितंबर, 2022 को उपलब्ध होगा। संस्थान में शामिल होने की रिपोर्टिंग 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2022 तक की जाएगी।

NEET PG Counselling 2022: ऐसे करें रजिस्टर

---विज्ञापन---

– एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध नीट पीजी लिंक पर क्लिक करें।
– एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
– आपका पंजीकरण पूरा हो गया है।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 23, 2022 11:54 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola