NEET PG Counselling Postponed: नीट पीजी की काउंसलिंग स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख

NEET UG 2023 Counselling

साल 2024 में नीट एग्जाम में कथित पेपर लीक को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। फाइल फोटो

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022 Postponed: मेडिकल काउंसिल कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counselling 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल कमेटी ने इसे एक बार फिर से स्थगित कर दिया है। एनबीई द्वारा इस काउंसलिंग का आयोजन देश भर में 1 सितंबर से किया जाना था जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

नीट पीजी काउंसलिंग को स्थगित करते हुए मेडिकल काउंसिल कमेटी ने एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। इस नोटिस में कहा गया है कि इस साल के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने और छात्रों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए नीट पीजी काउंसलिंग को स्थगित कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

इस काउंसलिंग की नई तारीखों का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। नीट पीजी काउंसलिंग की नई तारीखों के लिए छात्रों से ये मांग की जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया था इंकार

विज्ञापन

बता दें कि नीट पीजी परीक्षा के प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी नहीं जारी करने और सीधा रिजल्ट जारी करने के बाद कई छात्रों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका लगाई गई थी और ये मांग की गई थी कि पहले इसकी आंसर की और प्रश्न पत्र जारी किए जाएं और छात्रों के पुनर्मूल्यांकन का मौका दिया जाएं और उसके बाद ही काउंसलिंग की जाएं। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसमें हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया था और काउंसलिंग को ग्रीन लाइट दे दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ