NEET PG 2022 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें कब और कैसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

NEET PG 2022 Counselling
Edited By Niharika Gupta

NEET PG 2022 Counselling
NEET PG 2022 Counselling Round 1 Result: नीट पीजी 2022 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग का काम पूरा हो गया है। शेड्यूल के अनुसार, MCC द्वारा NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 का परिणाम कल, 28 सितंबर, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट –mcc.nic.in पर चेक कर सकते है।
पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फाइलिंग 23 और 25 सितंबर को खत्म हो गई थी। बता दें राउंड 1 के रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों को 29 सितंबर, 2022 से 4 अक्टूबर, 2022 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों और संस्थानों में पहुंचना होगा।
एमसीसी 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों और डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और एएफएमएस सीटों की सभी सीटों के लिए एनईईटी पीजी काउंसलिंग आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: