Niharika Gupta
Read More
NEET PG counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज, 27 जुलाई को नीट-पीजी काउंसलिंग 2023 के पहले दौर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। जो उम्मीदवार 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा और अन्य सीटों के लिए स्नातकोत्तर मेडिकल काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है। जहां रजिस्ट्रेशन विंडो दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगी, वहीं शुल्क भुगतान विंडो रात 8 बजे तक खुली रहेगी।
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, उम्मीदवार अपनी पसंद भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग 28 जुलाई से 2 अगस्त (रात 11:55 बजे) के बीच की जा सकती है। उन्हें 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे के बीच अपनी चॉइस लॉक करनी होगी।
एमसीसी पहले दौर के लिए नीट पीजी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 5 अगस्त को घोषित करेगा। उसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को 7 से 13 अगस्त, 2023 के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट/ज्वाइन करना होगा। वहीं 17 अगस्त से दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, इसके बाद तीसरा राउंड आयोजित किया जाएगा।
NEET PG counselling 2023 Schedule
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।