NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज, 30 सितंबर, 2022 को राउंड 1 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, NEET पीजी काउंसलिंग 2022 परिणाम घोषित करेगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे।
संशोधित आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी आज 30 सितंबर को नीट पीजी काउंसलिंग परिणाम 2022 की घोषणा करेगा, हालांकि, समिति ने परिणाम की घोषणा का समय जारी नहीं किया है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर अपने NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के परिणाम देख सकेंगे।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अनंतिम अलॉटमेंट और अंतिम अलॉटमेंट परिणाम आज उपलब्ध होगा। सीट हासिल करने वाले उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022 तक रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
NEET PG Round 1 Counselling 2022 : यहां देखें नया शेड्यूल
- च्वॉइस फिलिंग की शुरुआत- 28 सितंबर से 30 सितंबर को रात 8 बजे तक
- च्वॉइस लॉकिंग – 29 सितंबर दोपहर 3 बजे से कर सकते हैं
- राउंड 1 सीट प्रोसेसिंग – 30 सितंबर 2022
- नीट पीजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट – 30 सितंबर 2022
- फाइनल रिजल्ट – 30 सितंबर 2022
- राउंड 1 सीट पर एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग – 1 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर शाम 5 बजे तक
NEET PG 2022 First Seat Allotment Result: ऐसे करें चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2022 फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
- क्यों रद्द हुआ था राउंड-1 काउंसलिंग रिजल्ट
एमसीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पीजी डीएनबी इंस्टीट्यूटस ने पोर्टल पर अपने एड्रेस और प्रोफाइल की पूरी जानकारी नहीं दी थी। इसके कारण इसके कारण च्वाइस फिलिंग के दौरान जब कैंडिडेट्स स्टेट फिल्टर लगा रहे थे, तब उन मेडिकल कॉलेजों की पीजी की सीटें पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही थीं। हालांकि वो सीटें नीट पीजी राउंड 1 सीट मैट्रिक्स में मौजूद थीं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines