Niharika Gupta
Read More
NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS ने 7 जनवरी, 2023 को NEET PG 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार natboard.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 27 जनवरी, 2023 है। परीक्षा 5 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 31 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार “NEET-PG 2023 के लिए एडमिट कार्ड 27 फरवरी 2023 से NBEMS की वेबसाइट https://nbe.edu.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने एनईईटी पीजी 2023 आवेदन को 30 जनवरी 2023 से 3 फरवरी 2023 तक एडिट करने में सक्षम होंगे”।
NEET PG 2023 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।