हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NEET PG 2023: नीट पीजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

विज्ञापन
NEET PG 2023

NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज, 27 जनवरी 2023 को बंद हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अपने फॉर्म natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जमा कर सकते हैं।

NEET PG 2023 Exam Date

नीट पीजी एग्जाम 05 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा, जिसका एडमिट कार्ड (NEET PG 2023 Admit Card) 27 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी रिजल्ट 31 मार्च 2023 को जारी कर दिए जाएंगे।

और पढ़िए –Pariksha Pe Charcha 2023: PM मोदी ने टाइम मैनेजमेंट के लिए दिया मां का उदाहरण, सक्सेस होने के भी दिए मंत्र

विज्ञापन

नीट पीजी शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2023 है। एप्लीकेशन करेक्शन का मौका 30 जनवरी से मिलेगा। जो उम्मीदवार एप्लीकेशन एडिट करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 जनवरी से 03 फरवरी तक एडिट विंडो को फायदा उठा सकते हैं। गलती या गलत फोटो ठीक करने के लिए लास्ट और सेलेक्टिव एडिट विंडो 14 फरवरी को खुलेगी और 17 फरवरी, 2023 को बंद हो जाएगी।

NEET PG 2023 Registration Link

विज्ञापन

NEET PG 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • परीक्षा टैब के तहत उपलब्ध NEET PG 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए –up Board Exam 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी, इन डिटेल्स को जरूर करें चेक

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 4250/- रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 3250/- रुपये है। उम्मीदवार एनबीई एनईईटी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola