NEET PG 2023 Postponed: सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2023 स्थगित करने की याचिका आज खारिज कर दी है।
अब नीट पीजी 2023 की परीक्षा 5 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। दूसरी तरफ, सुनवाई के दौरान NBEMS की पक्ष रख रहे एएसजी ने कहा कि नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
बता दें की मेडिकल प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, (NEET PG 2023) के उम्मीदवार और डॉक्टर एसोसिएशन लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
परीक्षा को स्थगित करने की क्यों कर रहे थे मांग
छात्र परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि एनबीई द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के अनुसार कई उम्मीदवार नीट पीजी परीक्षा में बैठने के लिए अयोग्य थे। सूचना बुलेटिन में पात्रता मानदंड में कहा गया है कि उम्मीदवारों को एक साल का इंटर्नशिप पूरा करना होगा या NEET PG 2023 परीक्षा में शामिल होने के लिए 31 मार्च, 2023 को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरा करने की संभावना है।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ NEET PG के उम्मीदवार परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। उम्मीदवार चाहते हैं कि नीट पीजी परीक्षा और काउंसलिंग की तारीख के बीच के अंतर को कम करने के लिए परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। वे दावा कर रहे हैं कि अगर मार्च में परीक्षा होगी और अगस्त में काउंसलिंग होती है तो जो समय मिलेगा, उसमें वे ना तो नौकरी कर पाएंगे और ना ही पढ़ाई कर पाएंगे। अगर परीक्षा थोड़ी देरी से होगी, तो उम्मीदवार इसके लिए ज्यादा पढ़ाई कर पाएंगे और इससे परिणाम भी अच्छे मिलेंगे।
एमबीबीएस इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा
जनवरी 2023 में, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2023 इंटर्नशिप कट-ऑफ डेट को बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया। इंटर्नशिप कट-ऑफ डेट के विस्तार के साथ, इंटर्नशिप करने वाले उम्मीदवारों को नहीं मिल रहा है। परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया जिसके कारण परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई थी ।
और पढ़िए –NEET PG 2023 Admit Card: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
दायर याचिका के अनुसार, इंटर्नशिप कट ऑफ डेट बढ़ाए जाने के बाद, कई राज्यों के उम्मीदवारों ने फिर से एनबीई से संपर्क किया और उनसे कट ऑफ डेट बढ़ाने और परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया, क्योंकि 13,000 से अधिक उम्मीदवार अभी भी अपात्र थे। जब उन्हें एनबीई से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अपने उपलब्ध कानूनी अधिकारों और उपायों का सहारा लेने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines