Niharika Gupta
Read More
NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – पोस्ट-ग्रेजुएट (NEET PG) 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। उम्मीदवार NEET PG 2023 नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट – natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया आज 7 जनवरी दोपहर 3 बजे से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी रात 11:55 बजे है। परीक्षा निकाय 3 जनवरी को आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो खोलेगा जो 3 फरवरी तक खुला रहेगा। फोटोग्राफ अपडेट करने के लिए एक अतिरिक्त एडिट विंडो 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी।
नीट पीजी 2023 का एडमिट कार्ड 27 फरवरी को जारी किया जाएगा और परीक्षा 5 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया जाएगा। NEET-PG 2023 शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए MD/MS/PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल पात्रता सह प्रवेश परीक्षा होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।