NEET PG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट पीजी का रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई, 2023 से शुरू होगा। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इस काउंसलिंग के जरिए शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए एमडी/एमएस/डिप्लोमा/ पीजी डीएनबी/एमडीएस कोर्सेज की 50 फीसदी ऑल इंडिया कोटा और 100 फीसदी डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटी/ एएफएमएस (केवल रजिस्ट्रेशन) सीटों पर दाखिला होगा।
नीट-यूजी काउंसलिंग 2023 शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 जुलाई से शुरू होगी और 1 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। विकल्प भरने या लॉक करने की सुविधा 28 जुलाई को खुलेगी और 2 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 3 अगस्त से 4 अगस्त, 2023 तक की जाएगी। परिणाम 5 अगस्त, 2023 को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार 6 अगस्त, 2023 को एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग 7 अगस्त से 13 अगस्त, 2023 तक की जाएगी। संस्थानों द्वारा शामिल होने वाले उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन, एमसीसी को डेटा साझा करना 14 अगस्त से 16 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा।
नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग प्रोसेस
- राउंड 2 रजिस्ट्रेशन व फीस का भुगतान- 17 अगस्त से 21 अगस्त तक
- च्वाइस फिलिंग, लॉकिंग – 18 अगस्त से 22 अगस्त तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया – 23 अगस्त से 24 अगस्त तक
- सेकेंड राउंड काउंसलिंग रिजल्ट – 25 अगस्त
- अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना 26 अगस्त
- 27 अगस्त से 4 सितंबर तक आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग
काउंसलिंग राउंड 3
- राउंड 3 रजिस्ट्रेशन व फीस का भुगतान- 7 सितंबर से 12 सितंबर तक
- चॉइस फिलिंग, लॉकिंग 8 सितंबर से 13 सितंबर तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया 14 सितंबर से 15 सितंबर
- रिजल्ट 16 सितंबर
- अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना 17 सितम्बर
- 18 सितंबर से 25 सितंबर तक आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग
स्ट्रे वैकेंसी राउंड
- रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर से 30 सितंबर
- चॉइस फिलिंग, लॉकिंग 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक
- सीट आवंटन प्रक्रिया 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर
- रिजल्ट- 4 अक्टूबर
- आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना- 5 अक्टूबर
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
19 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines