---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

NEET PG 2022 Counselling: काउंसलिंग राउंड 1 का परिणाम आज होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

NEET PG 2022 Counselling Round 1 Result: नीट पीजी 2022 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग का काम पूरा हो गया है। शेड्यूल के अनुसार एमसीसी द्वारा आज नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके लिए जिन भी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर […]

---विज्ञापन---

NEET PG 2022 Counselling Round 1 Result: नीट पीजी 2022 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग का काम पूरा हो गया है। शेड्यूल के अनुसार एमसीसी द्वारा आज नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का परिणाम जारी किया जाएगा।

इसके लिए जिन भी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फाइलिंग 23 और 25 सितंबर को खत्म हो गई थी। बता दें राउंड 1 के रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों को 29 सितंबर, 2022 से 4 अक्टूबर, 2022 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों और संस्थानों में पहुंचना होगा।

NEET PG round 1 seat allotment result: ऐसे कर पाएंगे चेक
-आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
-पीजी मेडिकल काउंसलिंग पर क्लिक करें।
-सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए लिंक करंट इवेंट्स सेक्शन के तहत उपलब्ध होगा।
-लिंक खोलें और NEET PG सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखें।

---विज्ञापन---

NEET PG round 1 seat allotment result: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

एमसीसी 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों और डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और एएफएमएस सीटों की सभी सीटों के लिए एनईईटी पीजी काउंसलिंग आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है। बता दें कि कल यानि 27 सितंबर 2022 को एमसीसी द्वारा प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई थी हालांकि एमसीसी ने छात्रों को फाइनल लिस्ट पर ही भरोसा रखने को कहा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Sep 28, 2022 11:32 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola