---विज्ञापन---

शिक्षा

NEET MDS 2023: नीट एमडीएस के आवेदन पत्र में सुधार के लिए आज खुली विंडो, ऐसे करें करेक्शन

NEET MDS 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBE) आज 17 फरवरी, 2023 को नीट एमडीएस 2023 (NEET MDS) के लिए करेक्शन विंडो ओपन हो गई हैं। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे इसे एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in के माध्यम से कर सकते हैं। इन तारीखों में कर […]

NEET MDS 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBE) आज 17 फरवरी, 2023 को नीट एमडीएस 2023 (NEET MDS) के लिए करेक्शन विंडो ओपन हो गई हैं। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे इसे एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in के माध्यम से कर सकते हैं।

इन तारीखों में कर पाएंगे सुधार

करेक्शन विंडो 17 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक ओपन रहेगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अपने फोटो, अंगूठे के निशान और सिग्नेचर में सुधार कर सकते हैं। फिलहाल यह करेक्शन विंडो दूसरी बार खोली जा रही है। इससे पहले 2 फरवरी 2023 को दोपहर 3 बजे करेक्शन विंडो खोली गई थी और 5 फरवरी 2023 को बंद कर दी गई थी। एग्जाम के रिजल्ट 31 मार्च 2023 को जारी किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

अप्लीकेशन फीस

  • सामान्य और ओबीसी : 4250 रुपए
  • एससी व एसटी : 3250 रुपए

22 फरवरी को जारी होगा एडमिट कार्ड

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET MDS 2023: ऐसे करें सुधार

---विज्ञापन---
  • एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET MDS लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इमेज में बदलाव करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके छवि परिवर्तन सहेजे गए हैं।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

First published on: Feb 17, 2023 01:54 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola