NEET MDS 2023: नीट एमडीएस एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए आज खुलेगी विंडो, ऐसे और इन चीजों में कर पाएंगे सुधार
Edited By Niharika Gupta

NEET MDS 2023
Edited By Niharika Gupta

NEET MDS 2023
NEET MDS 2023 Correction Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE ) मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) फॉर्म के लिए पहले से ही भरे गए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के डिटेल्स को सही करने के लिए आज ऑनलाइन आवेदन विंडो खोलेगा।
उम्मीदवार जो पहले से ही नीट एमडीएस 2023 में रजिस्टर्ड हैं, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर आवेदन पत्र को एडिट और संशोधित कर सकते हैं। नीट एमडीएस 2023 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो दोपहर 3 बजे खुलेगी। नीट एमडीएस आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी रात 11:55 बजे तक है।
इस अवधि के दौरान कोई नया आवेदन रजिस्टर्ड नहीं किया जा सकता है या परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया जा सकता है। साथ ही, उम्मीदवार श्रेणी और/या पीडब्ल्यूडी स्थिति में बदलना के मामले में एडिट विंडो के दौरान भुगतान किया जा सकता है।
और पढ़िए –Anganwadi Bharti 2023: आंगनवाड़ी में बंपर वैकेंसी, आठवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी डिटेल
नीट एमडीएस 2023 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी और अपलोड किए गए डाक्यूमेंट्स में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, उम्मीदवार का नाम, परीक्षा शहर, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: