Odisha NEET UG 2023 Counselling: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा समिति ने 12 जुलाई, 2023 को ओडिशा NEET UG 2023 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार OJEE की आधिकारिक साइट ojee.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई, 2023 तक है।
जानें पूरा शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार, सभी पीसी उम्मीदवारों को 13 जुलाई से 14 जुलाई, 2023 तक एलटी – II, एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक में मेडिकल बोर्ड में भाग लेना अनिवार्य है। सभी पात्र ईएस उम्मीदवारों को राज्य सैनिक बोर्ड में ईएस बोर्ड ओडिशा, आईआरसी विलेज, नयापल्ली, भुवनेश्वर में 12 जुलाई से 15 जुलाई, 2023 तक में भाग लेना अनिवार्य है।
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की मेरिट सूची 20 जुलाई, 2023 को घोषित की जाएगी। उम्मीदवार 21 जुलाई, 2023 तक मेरिट सूची के खिलाफ प्रश्न उठा सकते हैं और अंतिम राज्य मेरिट सूची 22 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी क्वालीफाई की है और ओडिशा राज्य मेडिकल काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें डेटा प्री-प्रोसेसिंग के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
ओडिशा में सभी राज्य कोटा एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए केवल राज्य के मूल निवासी ही पात्र हैं। हालांकि, अन्य राज्य के उम्मीदवार केवल एनआरआई कोटा सीटों के लिए पात्र हो सकते हैं। काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
बता दें वहीं रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की मेरिट सूची 20 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 21 जुलाई, 2023 तक मेरिट सूची के खिलाफ प्रश्न पूछ सकते हैं और अंतिम राज्य मेरिट सूची 22 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी।
ओडिशा नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने का सीधा लिंक
Odisha NEET UG 2023 Counselling: इस तरह से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- OJEE की आधिकारिक साइट ojee.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ओडिशा नीट यूजी 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जिन उम्मीदवारों ने एनईईटी यूजी उत्तीर्ण की है और ओडिशा राज्य मेडिकल काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें डेटा प्री-प्रोसेसिंग के लिए पहले पंजीकरण कराना होगा। ओडिशा में सभी राज्य कोटा एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए केवल राज्य के मूल निवासी ही पात्र हैं। हालाँकि, अन्य राज्य के उम्मीदवार केवल एनआरआई कोटा सीटों के लिए पात्र हो सकते हैं। काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
47 mins agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines