NEET UG answer key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर NEET-UG परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी करेगा।
इस साल 20 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। यह परीक्षा विदेश के 14 शहरों सहित 499 शहरों में आयोजित की गई थी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आंसर-की और परिणाम आधिकारिक एनईईटी वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
NEET UG answer key: इस तरह से कर सकेंगे चेक
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- इसके बाद नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी 2023 आंसर-की पीडीएफ स्क्रीन पर जारी होगी
- अपने उत्तरों को चेक करें।
- आगे की प्रक्रिया के लिए इसे डाउनलोड करें।
मार्किंग स्कीम
नीट यूजी 2023 मार्किंग स्कीम प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक (+4) दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक (-1) काटा जाएगा अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो सही विकल्प पर निशान लगाने वालों को चार अंक दिए जाएंगे। यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो उन सभी को चार अंक दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है।
जानें इस साल का कितना रह सकता है कट-ऑफ
NEET (अखिल भारतीय कोटा) में सीट सुरक्षित करने के लिए कटऑफ जारी होगा। सरकारी कॉलेजों में एक सीट सुरक्षित करने के लिए अपेक्षित अंक यानी 580 से 610 पिछले वर्ष (2022) के समान होंगे, क्योंकि इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 19 लाख है। पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, इसलिए अपेक्षित अंक 590 से 620 तक हो सकते हैं।
जानें पिछेल साल का कट-ऑफ
सामान्य श्रेणी के लिए नीट कट ऑफ 50वां पर्सेंटाइल 715-117
एससी/एसटी/ओबीसी 40वां पर्सेंटाइल 116-93
अनारक्षित-पीएच 45वां पर्सेंटाइल 116-93
एससी/एसटी/ओबीसी-पीएच 40वां पर्सेंटाइल 104-93
हर साल बढ़ रही स्टूडेंट्स की संख्या
नीट एग्जाम देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2020 में 15.97 लाख, 2021 में 16.1 लाख और 2022 में 18,72,329 विद्यार्थियों ने नीट के लिए आवेदन किया था। 2020 में 13.66 लाख, 2021 में 15.44 लाख और 2022 में लगभग 17.80 लाख ने यह परीक्षा दी। 2020 में 07.71 लाख, 2021 में 8.70 लाख और 2022 में 9.93 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालिफाई की थी।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines