Niharika Gupta
Read More
NEET UG 2023 answer key: यूजी मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2023 7 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के अगले चरण में, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट के साथ नीट यूजी की प्रोविशनल आंसर-की जल्द जारी करेगा।
NTA 20 लाख से अधिक आवेदकों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2023 की आंसर-की जारी करेगा। एनटीए पहले प्रोविशनल आंसर-की जारी करेगा और आपत्ति उठाने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद एनटीए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
इस साल कई एक्सपर्ट्स ने बताया कि, सामान्य श्रेणी का कट-ऑफ लगभग 710-124 होगा, जबकि ओबीसी के लिए यह 130-98 व एसटी के लिए 120-95 कटऑफ जा सकती है। वहीं, जनजातियां छात्रों के लिए कटऑफ 92 हो सकता है। इधर एक अन्य एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि नीट कट ऑफ लगभग 716-120 होगा। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह 119-95 के आसपास रह सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।