NEET 2022 Answer Key: नीट-यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल बंद, जानें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

NEET UG 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2022 की आंसर-की जारी कर दी गई है। आंसर की के साथ ओएमआर आंसर शीट भी जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति है, वे अपनी प्रतिक्रिया NTA को neet.nta.nic.in पर भेज सकते हैं।
बता दें विंडो 2 सितंबर को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके नीट की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– उसके बाद नए पेज पर आंसर की आ जाएगी।
– अब जिस सवाल पर अपको आपत्ति है उस पर क्लिक करें।
– अब आपनी आपत्ति दर्ज करें और 200 रुपए शुल्क भरें।
– इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जारी ओएमआर रिस्पांस पर आपत्तियां उठाने की भी अनुमति है। दोनों ही मामलों में, उन्हें प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क देना होगा। प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम 02 सितंबर 2022 तक (रात 11:50 बजे तक) किया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। एनटीए ने पहले सूचित किया था कि नीट यूजी 2022 का परिणाम 7 सितंबर तक घोषित किया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: