NCERT Introduced Free Courses: भारत के छात्रों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराएं हैं। ये फ्री कोर्स कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए है। इन कोर्स की खास बात यह है कि ये सभी कोर्स फ्री है और इन्हें स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के साथ आसानी से कर सकेंगे। इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सितंबर तक आवेदन करना होगा। आइए जानते हैं कोर्स से संबंधित जरूरी बातें।
कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?
NCERT की तरफ से एकेडमिक सेशन 2025-26 के छात्रों के लिए मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत हुई है। ये SWAYAM पोर्टल के लिए जरिए उपलब्ध होने वाले कोर्स है, जो छात्रों के लिए मुफ्त है। छात्र इन्हें मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कटरा से अमृतसर के बीच 10 अगस्त से चलेगी नई वंदे भारत, जानें डिटेल
कोर्स की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए अलग-अलग विषयों पर आधारित कोर्स होंगे।
- यहां उन्हें अनुभवयुक्त शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया कंटेंट मिलेगा।
- घर बैठे पढ़ाई का आसान और प्रभावी माध्यम बनेगा।
- छात्रों को आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंट बनाने में सहायक कोर्स होंगे।
- हर कोर्स में इंटरैक्टिव वीडियो, असाइनमेंट्स और क्विज शामिल हैं।
- छात्रों को प्रिंट स्टडी मैटेरियल भी मिलेगा।
- ये कोर्स पोर्टल पर 24 घंटे मिल जाएंगे।
कैसे और कब होगा रजिस्ट्रेशन?
छात्रों के लिए उपलब्ध फ्री कोर्स के लिए उन्हें SWAYAM की ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाना होगा। यहां छात्रों को स्वयं ही अपना लॉग इन आइडी क्रिएट करना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा। दाखिले की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2025 है। इसके बाद वे यहां अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन टेस्ट के लिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 15 सितंबर को ये कोर्स खत्म होगा जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- NCERT के सिलेबस में जुड़ेगा ऑपरेशन सिंदूर, स्टूडेंट्स को बताई जाएगी देश की ताकत
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines