हाथ में चुनाव की स्याही लगने पर नहीं दे सकेंगे एग्जाम? पढ़ लें NTA का ये नोटिस

NTA on Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के कारण कई परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इसी बीच खबरें वायरल हो रहीं हैं कि वोट देने या हाथ पर मतदान के बाद लगाई जाने वाली स्याही दिखने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। अब NTA ने इसपर बयान दिया है।

voting election

क्या है वलसाड सीट का चुनावी समीकरण?

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: आगामी 19 अप्रैल से देश में आम चुनाव शुरू होने वाले हैं। ये चुनाव अप्रैल से लेकर मई और जून के पहले हफ्ते तक चलेंगे। वहीं 4 जून को चुनावी नतीजों के साथ 18वें लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाएंगे। यही वजह है कि देश में होने वाली कई परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया गया है और इन्हें चुनाव के बाद कंडक्ट करवाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह

विज्ञापन

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि हाथ पर चुनाव की स्याही होने की स्थिति में विद्यार्थियों को परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। दरअसल वोट डालते समय मतदाताओं के हाथ पर स्याही लगाई जाती है, जो कई दिनों तक नहीं छूटती है। पिछले काफी दिनों से चर्चा थी कि अगर किसी छात्र या छात्रा के हाथ पर चुनावी स्याही देखने को मिली तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। ये खबर सामने आते ही सभी अभ्यार्थी परेशान हो गए हैं। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

NTA ने जारी किया पब्लिक ऑर्डर

विज्ञापन

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने पब्लिक ऑर्डर जारी करते हुए मामले पर सफाई दी है। NTA ने इस ऑर्डर में लिखा कि सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश बांटे जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में मतदान करने या हाथ पर स्याही का निशान होने की स्थिति में परीक्षार्थियों को कक्षा में नहीं घुसने दिया जाएगा। मगर यह सच नहीं है।

मतदान से नहीं पड़ेगा परीक्षा पर प्रभाव

विज्ञापन

NTA का कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रही ये चर्चा पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद है। NTA ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है, जिसमें लिखा हो कि वोट देने वाले छात्र-छात्राएं परीक्षा नहीं दे सकते हैं। चुनाव में मतदान करने से उनके परीक्षा देने के अधिकार खत्म नहीं होंगे। सभी अभ्यार्थी NTA द्वारा जारी की गई परीक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं और चुनावी स्याही के आधार पर किसी भी विद्यार्थी को कक्षा में जाने से नहीं रोका जाएगा।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ