Niharika Gupta
Read More
MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 25 मई को 10वीं 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक करना होगा।
स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार दोपहर 12.30 बजे इसे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम में रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी नतीजे देख सकते हैं।
राज्य में एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 3 घंटे तक चली थी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई। इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
MP Board 10th Result 2023 Direct Link
MP Board 12th Result 2023 Direct Link
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।