MP Board 12th Result 2024 Live: इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित, 12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप

MP Board 12th Result 2024 Latest Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड आज यानी 24 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी हो गए हैं। ऐसे में रिजल्ट आने से पहले कुछ जरूरी चीजों पर नजर डालकर आप तुरंत अपने नंबर चेक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इंटरमीडिएट के परिणाम की सभी जानकारियों के बारे में।

MP Board 12th Result 2024

MP Board 12th Result 2024 Live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में एमपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है। 12वीं कक्षा में जयंत यादव ने बाजी मारी है। शाजापुर के रहने वाले जयंत यादव ने 487 अंक हासिल किए हैं। एमपी बोर्ड आज शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करेगा। तो आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जिससे आप बिना परेशानी के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजों में 64.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर हैं। बता दें कि पिछले साल सिर्फ 55.28 प्रतिशत बच्चों ने ही इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस साल जयंत यादव ने 12वीं में टॉप किया है। जयंत यादव शाजापुर के रहने वाले हैं और उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। बता दें कि इस 6 लाख 23 हजार 341 बच्चों ने इंटर की परीक्षा दी थी, जिसमें 2 लाख 92 हजार 799 स्टूडेंट 1st डिवीजन, 1 लाख 9 हजार 268 2nd डिवीजन और 422 बच्चे 3rd डिवीजन के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन

MP Board 10th and 12th Result 2024 Updates चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

MP Board 10th 12th Result 2024 Live

MP Board 10th 12th Result 2024 Live

विज्ञापन

कब हुई थी 12वीं की परीक्षा?

बता दें कि एमपी बोर्ड ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 6 फरवरी को शुरू की थी, जो कि 5 फरवरी तक चली थी। ऐसे में एमपी बोर्ड ने 49 दिनों बाद रिजल्ट जारी करने का फैसला किया है। एमपी बोर्ड स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने रिजल्ट जारी किया है।

विज्ञापन

कैसे चेक करें इंटर का रिजल्ट?

एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें। फिर MP Board 12th Result 2024 पर जाएं। अब अपना रोल नंबर, कैपचा कोड और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट कर दें। इससे आपका रिजल्ट आसानी से खुल जाएगा और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Board 10th Result 2024 marksheet download

MP Board 10th Result 2024 marksheet download

2023 में कैसा था रिजल्ट?

विज्ञापन

पिछले साल एमपी बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट की बात करें तो कुल 7 लाख से ज्यादा बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। मगर पास करने वाले बच्चों की संख्या काफी कम थी। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं में सिर्फ 55.28 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए थे।

कब होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम?

विज्ञापन

एमपी बोर्ड की परीक्षा में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम देकर नंबर बढ़वा सकते हैं। हालांकि दो से ज्यादा विषय में फेल होने वाले बच्चों को कंपार्टमेंट देने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आप 2 विषयों में फेल हैं तो रिजल्ट के साथ बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी भी साझा करेगा, जिसका फॉर्म भरकर बच्चे दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। खबरों की मानें तो कंपार्टमेंट एग्जाम इसी साल जून या जुलाई में हो सकती है।

विज्ञापन

8 लाख बच्चों ने दी थी परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 15 लाख थी। इसमें से 8.15 लाख बच्चों ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया था। हालांकि पिछले साल 12वीं की परीक्षा देने वाले बच्चों की संख्या 7 लाख ही थी, जिसमें 55.28 फीसदी अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ