MPBSE MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के नतीजे जोरी हो गए हैं। एमपी बोर्ड से 10th और 12th की परीक्षा देने वाले 16 लाख विद्यार्थी परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रिजल्ट आने से पहले सभी छात्र-छात्राओं के लिए कुछ बातें जान लेना बेहद जरूरी है, जिससे आपको रिजल्ट देखने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
MP Board Result Kab Ayega- कब आएंगे परिणाम?
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 24 अप्रैल को जारी हुए हैं। पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि बोर्ड 15 अप्रैल तक परिणाम जारी कर सकता है। मगर अब इसपर नया अपडेट आ गया है, जिसके अनुसार एमपी बोर्ड के नतीजे आज शाम को 4 बजे तक घोषित किए जाएंगे। वहीं एमपी बोर्ड स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने परिणाम घोषित किए हैं।
MP Board 10th and 12th Result 2024 Updates चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
How to Check Result Online- कैसे देखें परिणाम
एमपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सभी विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र साथ रखना अनिवार्य है। ऐसे में आपको बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाना है। वेबसाइट खुलने के बाद MP Board 10th and 12th Results 2024 का विकल्प सामने आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद प्रवेश पत्र में लिखे रोल नम्बर सहित अन्य जानकारियां भरें और सबमिट बटन दबा दें। बस आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर खुल जाएगा।
MPBSE MP Board Result Official Website पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
MP Board Passing Marks- कैसे होंगे पास?
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कुल 100 नंबरो की थी, जिसमें से 80 नंबर लिखित पेपर और 20 नंबर प्रैक्टिकल के थे। बता दें कि बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद सभी विषयों में 33 नंबर लाने वाले बच्चे पास होंगे। बशर्ते प्रैक्टिकल में बच्चों के कम से कम 8 नंबर और लिखित पेपर में 25 नंबर लाना जरूरी है।
MP Board Compartment Exam Date- कौन होगा फेल?
बोर्ड की परीक्षा में जो विद्यार्थी दो से अधिक विषयों में फेल होगा तो उसे फेल ही माना जाएगा। हालांकि सिर्फ दो विषय में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को कम्पार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से दोबारा परीक्षा देकर विद्यार्थी अपना नंबर बढ़वा सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीख भी घोषित कर सकता है।
यह भी पढ़ें – MP Board Result 2024: किस दिन जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines