MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 25 मई को 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
25 मई दोपहर 12:30 बजे जारी होगा परिणाम
एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 25 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे। रिजल्ट जारी किए जाने का प्रोग्राम बोर्ड ऑफिस ऑडिटोरियम में होगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई ने 01 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 02 मार्च से 05 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। करीब 19 लाख से ज्यादा छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, जिनके बोर्ड रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएंगे।
इन वेबसाइट पर जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट
रिजल्ट मोबाइल ऐप पर कर सकेंगे चेक
मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक डालें।
SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
- एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को MPBSE10 या MPBSE12 एवं रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
- MP Board MPBSE 10th Result 2023 के लिए MPBSE10Roll Number टाइप करें ।
- MP Board MPBSE 12th Result 2023 के लिए MPBSE12Roll Number टाइप करें और इसे
56263 पर संदेश भेजें।
MPBSE MP Board Result 2023: इस तरह डाउनलोड होगा रिजल्ट
- MP Board की वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in को खोलें
- 12वीं या 10वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा
- नए पेज में रोल नंबर या जन्म तिथि डालकर सबमिट करें
- इसके बाद मार्कशीट खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर लें
12वीं के विद्यार्थियो को मिलेंगे बोनस अंक
पेपर में गलत प्रश्न की वजह से 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक भी मिलेंगे। 12वीं के संस्कृत में चार अंक और हिंदी में एक अंक दिया जाएगा। इसी तरह भौतिकी में चार अंक व गणित में चार अंक मिलेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines