MPBSE MP Board Result 2023: कल इस समय जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Edited By Niharika Gupta

MP Board Result 2023 Live
Edited By Niharika Gupta

MP Board Result 2023 Live
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 25 मई को 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 25 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे। रिजल्ट जारी किए जाने का प्रोग्राम बोर्ड ऑफिस ऑडिटोरियम में होगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई ने 01 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 02 मार्च से 05 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। करीब 19 लाख से ज्यादा छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, जिनके बोर्ड रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएंगे।
मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक डालें।
पेपर में गलत प्रश्न की वजह से 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक भी मिलेंगे। 12वीं के संस्कृत में चार अंक और हिंदी में एक अंक दिया जाएगा। इसी तरह भौतिकी में चार अंक व गणित में चार अंक मिलेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: