Live Updates
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: परीक्षा में असफल छात्रों को फिर से मिलेगा मौका
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में जिन छात्रों के परिणाम अच्छे नहीं हैं और जो छात्र फेल हो गए हैं उन्हें दोबारा मौका मिलेगा. नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्रों को ‘सेकंड चांस एग्जाम’ का मौका मिलेगा. छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है. जो छात्र फेल हुए हैं, परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं या अंक में सुधार चाहते हैं वह दोबारा परीक्षा दे सकेंगे.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: कैसा रहा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
साल 2026 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिये गए हैं. 10वीं का कुल 73.42% और 12वीं कक्षा का 76.01% रिजल्ट रहा है.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: 12वीं कॉमर्स में खुशी राय ने किया टॉप
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में के परिणाम जारी कर दिये गए हैं. 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से खुशी राय ने टॉप किया है. खुशी राय ने 500 में से 494 अंक पाकर टॉप किये हैं.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिया गया है. एमपी बोर्ड 10वीं में कुल 73.42% छात्र पास हुए हैं. इनमें से छात्रों का पास प्रतिशत 69.31% और छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52% है.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. 12वीं कक्षा में इस साल छात्रों का कुल पास प्रतिशत 76% रहा है. बता दें कि, 12वीं कक्षा का यह परिणाम पिछले पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर परिणाम माना जा रहा है.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. 10वीं कक्षा में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किये हैं.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: यहां इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम की घोषणा की. छात्र ऑनलाइन mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है. छात्र ऑनलाइन mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in इन दोनों वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में छात्र घबराए नहीं और धैर्य रखें.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: जारी होने वाला है रिजल्ट, सभी छात्र तैयार रखें एडमिट कार्ड
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 कुछ ही पलों में जारी कर दिया जाएगा. छात्र ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी. रिजल्ट के लिए सभी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई होती है. रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: मोबाइल ऐप के जरिए देख सकेंगे रिजल्ट
- एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मोबाइल ऐप के जरिए देख सकेंगे.
- इसके लिए MPBSE का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप को ओपन करें और इसके बाद Know Your Result पर क्लिक करें.
- रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्कोरकार्ड देखें और रिजल्ट डाउनलोड करें.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: कब होंगे ‘सेकंड चांस एग्जाम’
जो छात्र इन परीक्षा में पास नहीं हो सकेंगे उन्हें दूसरा मौका मिलेगा. कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 7 मई से 19 मई 2026 के बीच कराए जाएंगे. इसके अलावा कक्षा 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे. सभी परीक्षा सुबह 9 से 12 की शिफ्ट में आयोजिक की जाएंगी.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे. छात्रों को पास होने के लिए इस परीक्षा में हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. इससे कम अंक वाले छात्रों को फेल माना जाएगा. हालांकि, छात्रों के पास परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षा का सेकंड चांस होगा. सप्लीमेंट्री एग्जाम के जरिए छात्रों को फिर से पास होने का मौका मिलेगा.
MP Board 10th-12th Result Live Updates 2026: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा
आज जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
MP Board 10th-12th Result 2026: आज माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा. रिज्लट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के 10वीं 12वीं के परिणाम कैसे देखें चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कैसे देख सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नजीते?
- छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे.
- रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाएं और MP Board 10वीं या MP Board12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- आप अपनी सभी डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें. इसके बाद सबमिट करें.
- सभी जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्कोरकार्ड देखें और इसे डाउनलोड करें.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines