News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreMP Police Constable Result 2023 Live Updates: एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2023 के रिजल्ट का इंतजार सभी कैंडिडेट कर रहे है। जहां कर्मचारी चयन बोर्ड मध्य प्रदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 की घोषणा करेगा। यह परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य भर के 13 जिलों में हुई और इसका आंसर की सितंबर में जारी की गई थी और इसका रिजल्ट अगले महीने आने की उम्मीद लगाई जा रही थी, जो अभी तक नहीं आया है।
एक रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 के लिए जारी की गई कट ऑफ के अनुसार से अगर बात करें तो सामान्य वर्ग (General)के कैंडिडेट को कम से कम 65 से 70 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)के कैंडिडेट को 60 से 65 अंक, अनुसूचित जाति (SC)के कैंडिडेट को 50 से 55 अंक एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के कैंडिडेट को 50 से 55 अंक, ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट को कम से कम 60 से 65 अंक होने चाहिए।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 7,090 कांस्टेबल पदों के लिए भरी गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक 10वीं और 12वीं कक्षा का एग्जाम पास करना जरूरी है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2023 का रिजल्ट कर्मचारी चयन बोर्ड मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।