Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
MP NEET UG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 की तारीखों में संशोधन किया है। राउंड 2 शेड्यूल में बदलाव किया गया है और उम्मीदवारों के लिए डीएमई, एमपी की आधिकारिक साइट dme.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग तिथियां बदल दी गई हैं। इससे पहले, जिन उम्मीदवारों ने सीट हासिल कर ली है, वे अपने संबंधित कॉलेज या संस्थान को 1 दिसंबर से 6 दिसंबर, 2022 तक रिपोर्ट कर सकते हैं। लेकिन अब, आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि को प्रीपोन कर दिया गया है और उम्मीदवार 3 दिसंबर, 2022 तक रिपोर्ट कर सकते हैं।
CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, यहां देखें प्रोसेस
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “मध्य प्रदेश एनईईटी यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण से अलॉटेड सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि पहले काउंसलिंग शेड्यूल में अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग की तारीख 1 दिसंबर से 6 दिसंबर, 2022 थी, जिसे बदलकर 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया है।
साथ ही दूसरे राउंड के प्रवेशित अभ्यर्थियों तथा दूसरे राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प देने वाले पहले राउंड के अभ्यर्थियों द्वारा मोप अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2022 तक की जा सकती है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।