MP Board Result Update: मध्य प्रदेश बोर्ड लगभग अप्रैल के महीने में 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। जहां 10वीं बोर्ड एग्जाम 5 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुए थे, वहीं 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 20 मार्च तक करवाए गए थे। अब छात्र-छात्रा परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानें कब आ सकता है रिजल्ट और कैसे करें चेक?
कब आ सकता है रिजल्ट? (Madhya Pradesh Board 10th, 12th Result 2024 Date)
मध्य प्रदेश बोर्ड से परीक्षा में बैठने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अगले एडमिशन के लिए परिणाम आने का इंतजार है। दैनिक जागरण द्वारा सूत्रों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश बोर्ड 10th और 12th रिजल्ट 2024 (MP Board 10th 12th Result 2024) का ऐलान अप्रैल 2024 के तीसरे हफ्ते यानी 15 से 20 अप्रैल के बीच में किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की तरफ से कोई आशिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर बात करें पिछले साल की तो 2023 में बोर्ड ने मई के महीने में परिणाम घोषित किए थे।
कहां चेक करें रिजल्ट? (MP Board Exam Result Official Website)
MPBSE MP Board Exam 10th, 12th Results 2024 का ऐलान mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर किया जाएगा। एमपी बोर्ड में एग्जाम देने वाले छात्र-छात्राओं को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी इसलिए अभी से एडमिट कार्ड संभालकर रख लें।
कैसे चेक करें रिजल्ट? (How to check MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024)
- एमपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- ‘एमपी 10 या 12 बोर्ड रिजल्ट 2024’ लिंक पर जाएं।
- अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर भरें।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। फ्यूचर के लिए रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
21 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines