हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Board Result 2026: बेटियों ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा! 10वीं में प्रतिभा सिंह बनीं टॉपर; यहां देखें मार्कशीट और डायरेक्ट लिंक

MP Board Result 2026 Out: एमपी बोर्ड के नतीजे घोषित कर द‍िए गए हैं। 10वीं में प्रतिभा सिंह ने टॉप क‍िया है। वहीं 12वीं में भी 79% पास परर्सेंटेज के साथ लड़कियां सफल रही हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए तुरंत क्लिक करें

विज्ञापन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि एमपी की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। आसमान छूते हौसलों के साथ छात्राओं ने पासिंग परसेंटेज के मामले में छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

रिजल्ट का स्कोरकार्ड: एक नजर में

इस साल प्रदेश का कुल परिणाम काफी उत्साहजनक रहा है:

10वीं कक्षा: कुल 73.42% विद्यार्थी सफल रहे।
12वीं कक्षा: कुल 76.01% विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
छात्राओं का जलवा: जहां 79.41% लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 72.39% रहा।

विज्ञापन

मिलिए 10वीं की टॉपर प्रतिभा सिंह से
इस साल 10वीं की मेरिट लिस्ट में प्रतिभा सिंह ने टॉप कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा की मार्कशीट उनकी कड़ी मेहनत की गवाह दे रही है, जिसमें उन्होंने लगभग सभी विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल किया है। सोशल मीडिया पर प्रतिभा की सफलता की कहानी और उनकी मार्कशीट तेजी से वायरल हो रही है, जो लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

10वीं टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी की मार्कशीट यहां देखें
10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। उनकी पूरी मार्कशीट यहां देखें-

विज्ञापन
  • हिंदी: 100/100
  • अंग्रेजी: 99/100
  • गणित: 100/100
  • विज्ञान: 100/100
  • सामाजिक विज्ञान: 100/100

10वीं टॉपर्स के नाम

  1. प्रत‍िभा स‍िंह सोलंकी
  2. अक्षरा घोड़ेस्‍वर और अमन गुप्‍ता
  3. तीसरे स्‍थान पर 7 छात्र हैं। योगेंद्र स‍िंह परमार, अनन्‍या वर्मा, श‍िवम बोपचे, अर्जुन स‍िंह राजपूत, अवनीश कुमार नाई , ह‍िमांशी धाकड, न‍िक‍िता फरकासे
  4. चौथे पायदान पर 12 छात्र हैं। इसमें श्रेया जैन, सुहानी भदोर‍िया, अनमोल गोयल और नमन पटेल आद‍ि शाम‍िल हैं।
  5. 5वीं रैक 16 छात्रों को म‍िली है। इसमें आयुष द्व‍िवेदी, न‍ित‍िन जाट ओर श्रेया पांडे आद‍ि के नाम शाम‍िल हैं।

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
अगर आपने अभी तक अपना स्कोर नहीं देखा है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

विज्ञापन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘MPBSE – HSC (Class 10th) Main Examination Results – 2026’ या ‘HSSC (Class 12th) Results’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर (Roll Number) और एप्लीकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन दबाते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इस DIRECT LINK पर चेक करें अपना पर‍िणाम

असफलता से डरें नहीं, सप्लीमेंट्री का है मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखें घोषित करेगा। ‘रुक जाना नहीं’ योजना के माध्यम से भी छात्र अपना साल बचा सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola